{"_id":"58445d384f1c1be221a865ee","slug":"devotee-slaped-to-subinspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पार्किंग के विवाद में दरोगा को मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी पार्किंग के विवाद में दरोगा को मारा थप्पड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
दराोगा मुकेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पंचमी पर मंदिरों के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को हवालात की सैर करनी पड़ गई। रास्ते में गाड़ी पार्क करने पर हुए विवाद में श्रद्धालुओं ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और मां को हिरासत में ले लिया। इधर श्रद्धालुओं ने भी पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। रविवार देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
दिल्ली के करोलबाग निवासी सज्जन कुमार रविवार सुबह पांच बजे बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्य महोत्सव में सहभागिता करने आए थे। उनके पुत्र हेमंत रविवार सुबह सात बजे अपनी कार बांकेबिहारी पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर पार्क कर चले गए। बाजार खुलने पर लोगों को कार के कारण परेशानी हुई। श्रद्धालु सुबह नौ बजे जब कार लेने पहुंचे तो दुकानदारों ने बीच रास्ता कार खड़ी करने का विरोध किया।
इस पर खूब तड़का भड़की हो गई। मौके पर पहुंचे बांकेबिहारी पुलिस के सिपाहियों से भी श्रद्धालुओं की खूब कहासुनी हो गई। इसी बीच चौकी के दरोगा मुकेश पहुंच गए। बताते हैं कि श्रद्धालुओं ने पुलिस से धक्का मुक्की कर दी और दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। उनकी मां गायत्री और पिता सज्जनकुमार पर भी धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है।