फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotee slaped to subinspector

गाड़ी पार्किंग के विवाद में दरोगा को मारा थप्पड़

Sun, 04 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
devotee slaped to subinspector
दराोगा मुकेश
बिहार पंचमी पर मंदिरों के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को हवालात की सैर करनी पड़ गई। रास्ते में गाड़ी पार्क करने पर हुए विवाद में श्रद्धालुओं ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और मां को हिरासत में ले लिया। इधर श्रद्धालुओं ने भी पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। रविवार देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली के करोलबाग निवासी सज्जन कुमार रविवार सुबह पांच बजे बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्य महोत्सव में सहभागिता करने आए थे। उनके पुत्र हेमंत रविवार सुबह सात बजे अपनी कार बांकेबिहारी पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर पार्क कर चले गए। बाजार खुलने पर लोगों को कार के कारण परेशानी हुई। श्रद्धालु सुबह नौ बजे जब कार लेने पहुंचे तो दुकानदारों ने बीच रास्ता कार खड़ी करने का विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर खूब तड़का भड़की हो गई। मौके पर पहुंचे बांकेबिहारी पुलिस के सिपाहियों से भी श्रद्धालुओं की खूब कहासुनी हो गई। इसी बीच चौकी के दरोगा मुकेश पहुंच गए। बताते हैं कि श्रद्धालुओं ने पुलिस से धक्का मुक्की कर दी और दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। उनकी मां गायत्री और पिता सज्जनकुमार पर भी धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed