फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   delhi woman's rape in mathura

मथुरा के होटल में दिल्ली की महिला से दुराचार

Tue, 07 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 07 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
delhi woman's rape in mathura
थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित होटल केएमबी में दिल्ली निवासी महिला श्रद्धालु से बलात्कार किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है। होटल के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी दो महिलाएं शनिवार शाम को इस होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरी थीं। सोमवार अपराह्न एक महिला बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे दवा दिलाने के लिए ले गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अकेली रह गई दूसरी महिला श्रद्धालु से होटल मालिक एवं मैनेजर अशोक बिंदल निवासी कृष्णानगर ने दुराचार किया। विरोध पर उसकी पिटाई की और हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेली के लौट कर आने पर पीड़ित महिला ने उसे पूरी बात बताई। सहेली की सूचना पर गोविंद नगर पुलिस होटल पहुंची और आरोपी अशोक बिंदल, होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत मेें ले लिया। महिला से घटना की जानकारी की गई। पीड़ित महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। देर रात इस मामले में रिपोर्ट की कार्रवाई की जा रही थी।


फोरेंसिक टीम ने लिए होटल से नमूने
फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरा नंबर 202 में जाकर जांच की। फिंगर प्रिंट के अलावा कपड़े और अन्य चीजें कब्जे में लीं।

व्यापारी नेताओं की जुटी थाने पर भीड़
जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी और नेता होटल मालिक के पक्ष में थाने पहुंच गए। उन्होंने साजिशन होटल मालिक को फंसाए जाने का आरोप लगाया।


गोविंद नगर क्षेत्र में होटल में ठहरी महिला ने होटल मालिक पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है। होटल मालिक को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed