फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youths from Laksar beat them up severely.

Dehradun News: लक्सर से आए युवकों ने जमकर पीटा

Tue, 25 Aug 2026 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 25 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youths from Laksar beat them up severely.
क्लेमन्टटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित अर्थव विला में देर रात लक्सर से आए युवकों ने एक युवक के साथ बर्बरापूर्वक मारपीट की। हमले में युवक शिवा के सिर, हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं हैं। उसे बचाने पहुंचे उसके दो दोस्तों के भी घायल होने की बात सामने आई है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर क्लेमन्टटाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में लक्सर निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवा 21 अगस्त को अपनी बहन को देहरादून छोड़ने आया था। रात होने के कारण वह अपने दोस्तों के किराये के मकान अर्थव विला, सी-5, टर्नर रोड में रुक गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे लक्सर से दो कारों में कुछ युवक वहां पहुंचे। तहरीर में जतिन, कृष्णा गोस्वामी, शिवांश, प्रज्ञान्स, चैतन्य राजशेखर और रोहित के नाम बताए गए हैं। इसके अलावा छह से सात अज्ञात युवकों के भी शामिल होने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सभी युवकों ने शिवा के साथ बुरी तरह मारपीट की। हमले में उसके सिर, हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। शिवा को बचाने पहुंचे उसके दोस्त रुद्र प्रताप और पुष्कर भी मारपीट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों का मेडिकल कराया गया, जिसकी रिपोर्ट शिकायत के साथ पुलिस को दी गई है। शिकायतकर्ता ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में घटना के कारण, आरोपियों की भूमिका और मारपीट से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed