{"_id":"6a8caf28b8d1551d3c012166","slug":"fir-registered-for-theft-of-a-passengers-wallet-on-a-train-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1050084-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रेन में यात्री की जेब से पर्स चोरी में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रेन में यात्री की जेब से पर्स चोरी में प्राथमिकी दर्ज
Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्री का पर्स चोरी कर लेने के मामले में जीआरपी ने उज्जैन थाने से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सोनू कुमार ने तहरीर में बताया कि वह सात अगस्त को योगनगरी एक्सप्रेस के एस-6 कोच की सीट संख्या 47 पर ऋषिकेश से उज्जैन की यात्रा कर रहा था। ट्रेन के हरिद्वार रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद उसकी नींद खुली तो जींस की जेब में रखा पर्स गायब था। पर्स में 8,500 रुपये नकद, आईसीआईसीआई, सेंट्रल और पीएनबी बैंक के एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और इंश्योरेंस कार्ड रखे थे। उज्जैन पहुंचकर नौ अगस्त को जीआरपी थाना उज्जैन में शिकयत दी। इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन