फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   decoity in siddhharthnagar: police dont recieve phone

नहीं उठा कंट्रोल रूम का फोन

Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
decoity in siddhharthnagar: police dont recieve phone
जांच पड़ताल
यमुनापार के सिद्धार्थ नगर में डकैती के दौरान सुरेश और विमलेश के शोर मचाने पर जागे पड़ोसियों ने घटना के संबंध में कंट्रोल रूम को फोन किया था लेकिन लगातार घंटी जाने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद इलाका इंचार्ज को फोन किया। तब भी आधे घंटे बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन


सुरेश चंद्र शर्मा की पड़ोसी गुड्डी और राजू ने बताया कि शनिवार रात डेढ़ बजे के बाद सुरेश और विमलेश के आवाज लगाने पर वह जाग गई थीं। थोड़ी देर बाद चीख-पुकार पर वे लोग निकलकर बाहर आए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी तो ठिठक गए। उन्होंने तब पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन लगातार घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


राजू ने बताया कि जब कंट्रोल रूम का फोन नहीं उठा तो उन्होंने इलाका इंचार्ज के मोबाइल नंबर पर काल किया। फोन करने के आधे घंटे के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार की सुबह एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी देहात अरुण कुमार, सीओ महावन सुरेन्द्र यादव आदि पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी की टूट गई हड्डी, गले की कट गई नस 
मथुरा। सिद्धार्थ नगर में डकैतों ने सुरेश पर पूरी ताकत से चाकू प्रहार किए थे। चाकू प्रहार से सुरेश की कनपटी के पास की हड्डी टूट गई और गले की नस कट गई। तेज प्रहार से सुरेश का चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया।

ढोलक वादक पर शक, बेटी ने पहचाना 
मथुरा। सिद्धार्थ नगर में सुरेश के मकान के पास ही हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर पर 20 दिन पूर्व गोरई इगलास की भागवत मंडली ने भागवत की थी। मंडली के ज्यादातर लोग सुरेश के घर में रहे थे। सुरेश की बेटी प्रियंका और मालती के अनुसार बदमाशों में अनमोल नामक ढोलक वादक निवासी गांव गोरई इगलास को उन्होंने पहचान लिया है। पुलिस इस लीड पर ही जांच कर रही है।

11 लोगों का परिवार 
मथुरा। सुरेश चंद्र शर्मा के परिवार में नौ बच्चे हैं। सात बेटियां और दो बेटे। बड़ी बेटियों आरती और पूजा की उन्होंने दो साल पहले शादी कर दी थी। घर में उनके साथ प्रियंका(16), मालती(14), उमा(11), तनु (9), सत्यवती(8), बेटा देवकी नंदन (7) और प्रशांत (4) रहते हैं। सुरेश पहले मजदूरी करते थे और बाद में ढकेल भी लगाई। कुछ दिन कपड़े की दुकान पर काम करने के बाद दो माह पूर्व लोडर टेंपो खरीद लिया था। वह लोडर टेंपो में बाजना, इगलास और आसपास के इलाके में दुकानदारों का सामान ढोने का काम करते थे। 


सिद्धार्थ नगर में चाकू प्रहार कर बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी भी चाकू से घायल है। बदमाशों की संख्या चार या उससे अधिक हो सकती है। घटना के बारे में अहम सुराग लगे हैं, शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
-अरुण कुमार सिंह, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed