फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of a patient

डाक्टर देखते रहे मैच, मरीज ने तोड़ दिया दम

Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
death of a patient
मथुरा जिला अस्पताल में मरीज की मौत
 जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से थाना राया क्षेत्र के युवक की जान चली गई। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी भारत-वेस्टइंडीज का क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे। इस दौरान मरीज तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


राया के व्यापारी मोहल्ला निवासी युवक सोनू और मोनू पुत्र इस्लाम की मांट के गांव मांट मूला में ननिहाल है। दोनों मांट मूला में ही लंबे समय से रहते हैं। गुरुवार को दादा की तबीयत खराब होने पर सोनू और मोनू बाइक से दोपहर को राया आ रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि राया मांट रोड पर थाना राया क्षेत्र में गांव निर्भय के पास पुरानी रंजिश में राया निवासी रहीस, पप्पी, कलेक्टर, नईम, तौफीक उनकी पिटाई कर दी। मोनू तो मौके से भाग गया लेकिन सोनू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर में सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस्लाम ने बताया है कि देर शाम सोनू की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवारीजनों ने चिकित्सक और स्टाफ को दवा देने के लिए कहा।

आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक और पूरा नर्सिंग स्टाफ भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा टी-20 क्रिकेट विश्वकप का मैच देख रहे थे। सोनू दर्द से चिल्लाता रहा और कोई चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ उसे देखने नहीं आया।


रात 11 बजे मैच खत्म होने पर नर्सिंग स्टाफ आया और दर्द निवारक दवाएं देकर चला गया। सुबह सोनू की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सोनू को दूसरी जगह रेफर भी नहीं किया और जल्द ठीक होने की बात कहते रहे। सोनू की मौत के बाद परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में हंगामा काटा और सीएमएस से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed