{"_id":"570508d24f1c1b1355c81116","slug":"dead-body-found-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली की अध्धा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव अल्हैपुर में सड़क किनारे जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
युवक के शरीर पर गोली लगने और चाकू प्रहार के निशान मिलने से पुलिस इसे हत्या कर शव फेंकने का मामला मान रही है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस को गांव अल्हैपुर के चौकीदार अशोक कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन शिनाख्त संबंधी कागजात नहीं मिला।
आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन किसी ने भी मृतक की शिनाख्त नहीं की। युवक ने हरे रंग की शर्ट, काली जींस और सैंडल पहने थे।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 26 वर्ष है। मृतक के पेट पर दाएं ओर गोली और बाएं ओर चाकू प्रहार के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।