{"_id":"59049ed34f1c1b342bc0c5ba","slug":"dalit-man-murdered-in-mant-area-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के मांट में दलित की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा के मांट में दलित की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में ले जाया गया शव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा मांट राजा के रहने वाले दलित किसान की शनिवार शाम को गोलीमार कर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक पर आए पांच हमलावरों ने अंजाम दिया। घटना के दौरान किसान अपने खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर प्लास्टर करा रहा था। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि मांट राजा निवासी दलित किसान रामबाबू पुत्र वासुदेव शनिवार को खेत पर बने ट्यबवेल के कमरे का प्लास्टर करा रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आये पांच से अधिक हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक के बेटे बनवारी ने बताया कि वह अपने पापा के साथ खेत पर काम रहे थे। शाम को करीब पांच बजे वह मजदूर के साथ बाजार में जाल लेने के लिए आए थे। जब लौट कर खेत पर पहुंचे तो पिता के गोली लगी हुई थी और वह खून से लथपथ थे।
बनवारी ने पिता से पूछा कि तो पिता ने केवल एक अंगुली उठाई और इसके बाद दम तोड़ दिया। बनवारी आनन-फानन में पिता को मांट सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामबाबू के खेत के पड़ौसी जयपाल सिंह ने बताया की गोली चलने की आवाज सुनते ही वह घटनास्थल की तरफ दौड़े तो दो बाइकों पर पांच लोग भागते नजर आए। उनकी पहचान नहीं हो सकी। इधर सूचना मिलते ही मांट पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे के किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की वजह पता करने में जुटी है।