फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dacoity in raya area of mathura

पांच टीमें अभी बेसुराग, क्षेत्र में दहशत

Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
dacoity in raya area of mathura
डकैती - फोटो : अमर उजाला
राया की पाठक नगर कालोनी में डकैती एवं हत्याकांड में पुलिस की पांच टीमें अभी बेसुराग हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला लगा। हालांकि वारदात का तरीका बावरिया गैंग की ओर इशारा करता है। इधर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नीवगांव रोड पर राधा बिहार कालोनी, दयानंद कालोनी, थाना नगला, इंद्रा आवास कालोनी आदि कालोनियों में लोग घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


27 अगस्त की रात राया के पाठक नगर में रामदेव शर्मा के घर डकैती पड़ी थी। बदमाशों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी, जबकि छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पांच पुलिस टीम पड़ताल कर रही हैं। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि एसएसपी बबलू कुमार ने कहा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर घटना में घायल लोगों ने उपचार में लापरवाही की शिकायत की है। घायलों को जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में परिवारीजनों ने पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों से भी शिकायत की है। उन्हाेंने बताया कि छोटी-छोटी जांच के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना
भाजपा के प्रदेश संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना भैया सोमवार को राया पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि बडे़ ही दुर्भाग्य की बात है कि थाने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर इस प्रकार की वारदात हो जाती है। सपा की सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने बताया कि घटना के जल्द खुलासे के लिए भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन से मिलेगा। रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया भी परिवार से मिले। हरीकिशन सोलंकी, रमनलाल, मनोज उपाध्याय, वीरी सिंह, राकेश सिंह, चौधरी राकेश सिंह, तरूण रावत, राकेश बंसल, कालीचरन, अर्जुन सिंह ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed