फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   courier van looted in mathura

बोलेरो सवार बदमाशों ने कोरियर वैन लूटी

Tue, 16 Dec 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 16 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
courier van looted in mathura
छाता कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने दिल्ली की एक कोरियर कंपनी की वैन लूट ली। गाड़ी का चालक मथुरा से डाक लेकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली की ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी की मथुरा में शाखा है। कंपनी की महेंद्रा मैक्स गाड़ी को लेकर चालक मुकेश कुमार शाम 7:30 बजे मथुरा से दिल्ली के लिए निकला।

रात को करीब 8:15 बजे जब वह छाता के निकट से गुजर रहा था तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। बोलेरो से तीन चार बदमाश उतरे और मुकेश से मारपीट कर गाड़ी छीन ली।
विज्ञापन


लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना मुकेश ने अपने मालिक को दिल्ली में और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने हाईवे और आसपास के थानों में सूचना देकर वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक वैन का पता नहीं चल सका। छाता कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लुटेरों ने चालक से मारपीट नहीं की और गाड़ी की चाबी भी चालक के पास है। मामले की जांच कराई जा रही है।


कोरियर संचालक गाड़ी को टेंपो ट्रेवलर बता रहे हैं। चालक इसे महेंद्रा मैक्स बता रहा है। दोनों वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कोरियर की इस गाड़ी से चांदी की सप्लाई भी की जाती थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed