फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   communal tension in saunkh area of mathura

युवती की बरामदगी न होने पर सुलगा कस्बा सौंख, कर्फ्यू सा माहौल

Thu, 07 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
communal tension in saunkh area of mathura
बुधवार को दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती की बरामदगी न होने कस्बा सौंख सुलग उठा। कस्बे में पंचायत के बाद बाजार बंद करा दिए गए। पंचायत में शामिल कुछ उपद्रवी समुदाय विशेष के घरों और धार्मिक स्थलों  निशाना बनाने लगे। दो धार्मिक स्थलों में तोड़-फोड़ कर दरवाजों और सामान में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


एक धार्मिक शिक्षा केंद्र, आरोपी और उसके आस पास के घरों में भी तोड़-फोड़ की गई। कस्बे में दो घंटे तक बवाल होता रहा और पुलिस देखती रही। बाद में भारी संख्या पुलिस, क्यूआरटी व पीएसी के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घटना के बाद कस्बे में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। भारी संख्या पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सौंख पहुंची डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने भी माना कि पुलिस से चूक हुई है और इसके दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें, शनिवार को कस्बा सौंख की एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने शनिवार शाम को ही कोसीकलां में दबिश देकर युवक-युवती को पकड़  भी लिया था, लेकिन युवक के रिश्तेदारों ने पुलिस पर पथराव कर दोनों को छुड़ा लिया था। इसके बाद से कोसीकलां और सौंख में तनाव के हालात थे। बुधवार सुबह नौ बजे युवती क ी बरामदगी की मांग को लेकर कस्बे में पंचायत हुई। आस पास के गांवों से करीब पचास से अधिक बाइकों पर युवक गांव सौंख में आ गए थें। इन्होंने सहजुआ थोक में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से एसओ मगोर्रा व सीओ सदर राजेश सोनकर युवकों को लेकर सौंख चौकी गए और वहां लड़की बरामद करने को समय मांगने लगे। इस पर युवकों ने समय देने से इनकार कर दिया और कहा कि पांच दिन का समय पूरा हो गया है। इसके बाद उत्तेजित युवक सौंख कस्बा के बाजार बंद कराते हुए सर्राफा बाजार में पहुंचे और यहां एक धार्मिक स्थल के भीतर घुस गए।  वहां रखे सामान, माइक, इन्वर्टर, कूलर पंखे सहित अन्य सामान तोड़ दिया। पुस्तकें, दरी, चादर आदि को बाहर फेंक कर उसमें आग लगा दी। पथराव करने के साथ ही युवकों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे तोड़कर उनमें आग लगा दी।

कुछ उपद्रवी आगे खटीकन मोहल्ले में धर्म विशेष के बंद मकानों में घुस गए और तोड़फोड़ की। खटीकन मोहल्ले में बने एक और धार्मिक स्थल में घुसे और लड़की ले जाने के आरोपी युवक व उसके आस पास के घरों में भी तोड़फोड़ की। बवाल के दौरान पुलिस फोर्स कम थी और वह इनका विरोध करने के बजाए खुद को बचाने में जुटे रहे। बाद में एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, एसपी देहात अजय कुमार, डीएम राजेश कुमार, एसडीएम सदर राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन धीरेंद्र कुमार व आसपास के 15 थानों की पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी व डीआईजी लक्ष्मीसिंह मौके पर पहुंच गई। तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे।  पुलिस की ओर से 500 से अधिक उपदवियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


‘सौंख में भगाई गई युवती के बरामद न होने को लेकर उपद्रव हुआ है। इलाके में पुलिस तैनात कर दी है और फ्लैग मार्च कराया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही निकलकर आ रही है, युवती बरामदगी को स्पेशल टीम गठित कर दबिश दी जा रही हैं। एक दर्जन उपद्रवी हिरासत में लिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है’
लक्ष्मी सिंह
डीआईजी आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed