{"_id":"1e418446aea6c99db5e34ae622a120d3","slug":"clash-in-veterinary-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भैंस का खून निकाला तो डाक्टर के सिर पर मारा डंडा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस का खून निकाला तो डाक्टर के सिर पर मारा डंडा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटरिनरी विश्वविद्यालय के कोठारी हास्पिटल में बीमार भैंस को दिखाने आए दो भाइयों की प्रशिक्षु चिकित्सकों से भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से हुई मारपीट व लाठी-डंडे चलने में एक प्रशिक्षु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया है।
थाना बलदेव के गांव नंदू की गढ़ी निवासी पदम सिंह की भैंस बीमार थी। पदम सिंह उसे अपने भाई यशवीर सिंह के साथ वेटरिनरी विश्वविद्यालय के कोठारी अस्पताल में लेकर आए। शनिवार को सुबह 10 बजे भैंस का सीनियर डॉक्टर ने निरीक्षण किया। इसके बाद उपचार के लिए डिप्लोमा प्रशिक्षु से ब्लड सैंपल लेने को कहा। प्रशिक्षु अनुराग प्रताप सिंह ब्लड सैंपल लेने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान भैंस के कई बार निडिल लगाई लेकिन ब्लड सैंपल नहीं लिया जा सका। इस पर पदम सिंह और प्रशिक्षु चिकित्सक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यहां पशुपालक पदम सिंह को चाटा मार दिया गया।
इसका विरोध करने पर पदम के भाई यशवीर के साथ भी मारपीट की गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि पदम सिंह और यशवीर ने चिकित्सकीय टीम को भी पीटा। इसमें अनुराग सिंह के सिर में डंडा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वेटरिनरी विवि के सैकड़ों छात्र कोठारी हास्पिटल में एकत्रित हो गए। हंगामा होने लगा। तुरंत ही घायल छात्र को लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया। गुस्साए छात्रों ने विवि की एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल कोठारी हास्पिटल और लाइफ लाइन हास्पिटल जा पहुंचा। पुलिस ने पदम सिंह और यशवीर को हिरासत में ले लिया है।
डीन का किया घेराव
कोठारी हास्पिटल में पशुपालकों के साथ मारपीट में घायल छात्र की हालत गंभीर होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने में विवि प्रशासन ने टालमटोल की तो छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने डीन को घेरे रखा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायल छात्र के आगरा रेफर होने के बाद छात्र आक्रोशित थे। दोपहर बाद तक जिंदगी और मौत से जूझ रहे छात्र की इस दशा के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं था। इस पर छात्र भड़क गए और डीन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने उन्हें कोठारी हास्पिटल में ही घेरे रखा। इस दौरान हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाएं ठप रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाया। इसके बाद डायरेक्टर मेडिसन डाक्टर आरपी पांडेय ने पदम सिंह और यशवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।