फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between sp leaders and police in mathura

सपा नेता को सिपाहियों ने गिरागिराकर पीटा

Wed, 13 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
clash between sp leaders and police in mathura
आटो चालक से उगाही का विरोध कर रहे सपा नेता को सिपाहियों ने गिरागिराकर पीटा। इसके बाद जब सपा नेता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो यहां आक्रोशित सपाइयों और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। देर रात एसएसपी ने सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए थे। सपा नेता ने सिपाहियों पर रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सुखदेव नगर निवासी मुन्ना मलिक समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हैं। मुन्ना मंगलवार को रात में 10 आटो से सौंख रोड जा रहे थे। आरोप है कि गोवर्धन चौराहे के निकट कृष्णानगर चौकी के सिपाही जितेन्द्र यादव और संदीप यादव व एक अन्य आए और आटो चालक से उगाही करने लगे। इस पर मुन्ना मलिक ने हस्तक्षेप किया और कहा कि इससे सरकार की साख खराब होगी।
विज्ञापन


मलिक के विरोध पर सिपाही बौखला गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सिपाहियों की करतूत की शिकायत सपा नेताओं ने एसपी क्राइम राम मोहन से की। एसपी क्राइम ने मामले की जांच सीओ रिफाइनरी से कराने को कहा और मुन्ना मलिक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना मलिक को लेकर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल गई तो दोपहर बाद तीन बजे कुछ सपा नेता भी आ गए। उगाही के विरोध पर अपनी पार्टी के नेता की पिटाई सपाइयों को नागवार गुजरी। उन्होंने अस्पताल में ही नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों और सपा नेताओं में टकराव हो गया। कृष्णानगर चौकी प्रभारी अखिलेश तिवारी से सपाइयों की तीखी झड़प हुई। कई और दरोगा, सिपाही भी मौके पर आ गए। उधर सपाइयों की भी भीड़ बढ़ गई।


इसके बाद उगाही करने वाले सिपाही को लेकर पुलिस और सपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई। मौके पर सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव आ गए। इसके बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ। देर शाम एसएसपी ने दोनों सिपाही जितेन्द्र यादव और संजीव यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। मुन्ना मलिक की तहरीर में दोनों सिपाही और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 700 रुपये लूटने का भी आरोप है।


देर शाम सपा के जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने मामले से अवगत कराया था। इसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी है। दो दिन में वे रिपोर्ट देंगे।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed