{"_id":"9446b54b57cd12f4a8f87c368aea5ec8","slug":"clash-between-firebrigrade-sepoy-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़े दो फायरकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपस में भिड़े दो फायरकर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक मास मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आए फायर ब्रिगेड के दो सिपाही शनिवार को आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे को सड़क से लेकर कमरे तक जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान बस अड्डे पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य फायरकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया घायल का चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सीएचसी भेज दिया।
अधिक मास मेले में सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की टीम डेरा डाले हुए है। शुक्रवार को रात में साढ़े दस बजे फायर ब्रिगेड सिपाही होवेन्द्र सिंह और जीप चालक केपी सिंह में बस स्टैंड स्थित एक होटल पर खाना खाने के दौरान विवाद हो गया। देखते-देखते मारपीट होने लगी। चालक केपी सिंह वर्दी में था। सिपाही होवेन्द्र सादा कपड़ों में थे। आरोप है कि केपी सिंह ने डंडे से होवेन्द्र को जमकर पीटा।
होवेन्द्र सिंह अपनी जान बचा कर कमरे की ओर भागा तो उसे कमरे में भी बंद कर पीटा। घटनाक्रम को देख भीड़ लग गई। किसी ने भी बचाव करने का प्रयास नहीं किया। घायल सिपाही होवेन्द्र सिंह ने जैसे-तैसे वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन
मामला वर्दी से जुड़ा होने के चलते राजीनामा के प्रयास किए जा रहे थे। बात न बनती देख सुबह चार बजे दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। सूचना पर जिला फायर सुरक्षा अधिकारी बीपी त्रिपाठी भी हास्पिटल पहुंचे। प्रभारी चिकित्सक डॉ. उपेंद्र सोलंकी ने बताया कि चोट सामान्य हैं, लेकिन हाथ का एक्सरे कराने की सलाह दी है।
पीड़ित सिपाही होवेन्द्र ने बताया कि चालक केपी सिंह ने खाना खाने के दौरान उससे मारपीट की। जिला अग्निशमन अधिकारी बीपी त्रिपाठी ने बताया कि दो फायरकर्मियों के बीच मारपीट की जानकारी पर वह आए हैं। जांच करा कर दोषी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिपाही होवेन्द्र सिंह ने चालक केपी सिंह के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी है।