फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between devotee and guard in vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु और गार्ड

Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
clash between devotee and guard in vrindavan
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार की सुबह दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु और मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो श्रद्धालु और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है। देर शाम मामले में श्रद्धालुओं की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

 
दिल्ली के कबीर नगर निवासी रामप्रकाश वर्मा रविवार की सुबह परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए आए थे। परिवार के सदस्य मंदिर के गेट नंबर तीन से अंदर जा रहे थे तभी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी करतार सिंह और सुरेश से उनका विवाद हो गया। कुछ देर में मारपीट होने लगी। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने रामप्रकाश, उनके बेटे विकास, अमित और देवेंद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


बीचबचाव में रामप्रकाश की पत्नी चंद्रवती, विकास की पत्नी अंजलि और अमित की पत्नी पूनम के साथ भी धक्कामुक्की की गई। मारपीट में रामप्रकाश के बेटे अमित और देवेंद्र के साथ ही दोनों सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। देर शाम मामले में रामप्रकाश वर्मा ने मंदिर के आठ-दस गार्डों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed