{"_id":"587bbd144f1c1b3703efe5cd","slug":"charged-with-the-murder-of-so-and-sp-city-will-be-presented-in-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी, एसओ की हत्या के आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी, एसओ की हत्या के आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष सिंह की हत्या के आरोपियों की पेशी सोमवार को अपर सत्र न्यायालय में होगी। इसमें मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की जेलों से करीब 100 आरोपी न्यायालय में पेश होंगे।
दो जून को हुए जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष सिंह की हत्या हो गई थी। जवाहर बाग में हुए बवाल में 24 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
इस कांड में पुलिस ने करीब 100 से अधिक कब्जेधारियों को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल हो सकी है।
इसमें 50 आरोपी मथुरा की जेल में और शेष आगरा और अलीगढ़ की जेलों में हैं। सोमवार को ये आरोपी अपर सत्र न्यायालय में पेश किए जाएंगे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि करीब 100 आरोपी न्यायालय में पेश होंगे। जो हत्या सहित मुख्य घटना के आरोपी हैं।