{"_id":"585acc064f1c1bd663e3af6a","slug":"chaos-in-indian-overseas-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओवरसीज बैंक में तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडियन ओवरसीज बैंक में तोड़फोड़, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आईओबी मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश न मिलने से तैश में आई पब्लिक ने इंडियन ओवरसीज बैंक में हंगामा कर दिया। बैंक में घुसकर शीशे तोड़ डाले। अफसरों से खूब नोकझोंक हुई। भीड़ ने जाम लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह से हालात संभाले।
बैंकों पर लाइन खत्म नहीं हो रही है। सुबह से ही रुपये निकालने के लिए लोग एटीएम और बैंक पर पहुंच जा रहे हैं मगर निराशा ही हाथ लग रही है। बुधवार को दोपहर में वृंदावन रोड पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पर लंबी लाइन लगी थी। कैश खत्म हो गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी बहुत देर में कैश आने वाला है लेकिन यहां घंटों बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिला।
इससे पब्लिक गुस्से में आ गई। लोग बैंक के भीतर घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। बैंक वालों पर आरोप लगने लगे। इसी दौरान बैंक के भीतर शीशे तोड़ दिए गए। इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। पब्लिक ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख बैंक वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने लेकिन कोई भी बात सुनने से साफ इंकार कर दिया। बैंक के सामने मथुरा-वृंदावन रोड पर लोग आ गए और जाम लगाने की कोशिश करने लगे। पुलिस वालों ने शीघ्र कैश आने की बात कहकर लोगों को समझाया। लेकिन शाम तक कैश नहीं मिल पाया था।
एटीएम पर भी लगी रही लंबी लाइन
एटीएम पर भी लंबी लाइन लगी रही। स्थिति यह थी कि सुबह से ही लोग पहुंच गए थे। मगर घंटों बाद भी नंबर नहीं आ रहा था। कई एटीएम तो खाली ही रहे। इन पर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया था।
बैंक में शनिवार से कैश नहीं है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी जिसके चलते शीशा भी तोड़ दिया। हमें सिंडीकेट बैंक चेस्ट से भी कैश नहीं मिला। मुख्यालय को डिमांड भेजी है। जल्द ही कैश आ जाएगा।
- अजय कुमार मीणा
प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक