फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CBI raid in mathura

मुंबई में मिले सुराग के बाद आई सीबीआई

Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBI raid in mathura
राया निवासी टैंकर व्यापारी के यहां सीबीआई ने यूं ही छापा नहीं मारा था। उसे रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों से जुड़े मुंबई के सर्वर से सुराग मिले थे। बिटुमिन चोरी के मामले में राया के टैंकर व्यवसायी के साथ माधवपुरी और पुष्पांजलि के दो अन्य कारोबारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से गत वर्ष सौ टैंकर बिटुमिन फर्जी कागज तैयार कर चोरी किया गया था। चोरी के दौरान प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों पर या तो कपड़ा डालकर ढंक दिया गया था या उनका एंगल चेंज कर दिया गया था। लेकिन घटनाक्रम एक नाइट विजन कैमरे में कैद हो गई थी। स्थानीय स्तर पर गठजोड़ कर इसे डिलीट कर दिया गया था।
विज्ञापन


रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार, चोरी की पता चलने के बाद जब जांच हुई तो पता चला था कि सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के मुंबई से जुड़े मैन सर्वर को खंगाला गया। मुंबई में आईटी एक्सपर्ट ने जब मैन सर्वर को चेक किया तो उसमें बिटुमिन चोरी में  राया का टैंकर का नंबर मिला था। मामले में रिफाइनरी की विजिलेंस टीम ने भी जांच करने के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की सिफारिश पर इस प्रकरण के साथ अन्य चोरियों की भी सीबीआई जांच कर रही है। मुंबई से मिले सुराग के बल पर ही रविवार को सीबीआई ने राया में कारोबारी के आवास पर छापा मारा था। इसके साथ ही सीबीआई महोली रोड स्थित माधवपुरी कालोनी और पुष्पांजलि कालोनी में रहने वाले टैंकर कारोबारी के बारे में भी पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई इन दोनों व्यापारियों पर भी शिकंजा कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed