{"_id":"6c0aa3a18e8d706119124a3b6d0b51c1","slug":"cbi-raid-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मिले सुराग के बाद आई सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में मिले सुराग के बाद आई सीबीआई
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया निवासी टैंकर व्यापारी के यहां सीबीआई ने यूं ही छापा नहीं मारा था। उसे रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों से जुड़े मुंबई के सर्वर से सुराग मिले थे। बिटुमिन चोरी के मामले में राया के टैंकर व्यवसायी के साथ माधवपुरी और पुष्पांजलि के दो अन्य कारोबारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं।
रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से गत वर्ष सौ टैंकर बिटुमिन फर्जी कागज तैयार कर चोरी किया गया था। चोरी के दौरान प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों पर या तो कपड़ा डालकर ढंक दिया गया था या उनका एंगल चेंज कर दिया गया था। लेकिन घटनाक्रम एक नाइट विजन कैमरे में कैद हो गई थी। स्थानीय स्तर पर गठजोड़ कर इसे डिलीट कर दिया गया था।
रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार, चोरी की पता चलने के बाद जब जांच हुई तो पता चला था कि सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के मुंबई से जुड़े मैन सर्वर को खंगाला गया। मुंबई में आईटी एक्सपर्ट ने जब मैन सर्वर को चेक किया तो उसमें बिटुमिन चोरी में राया का टैंकर का नंबर मिला था। मामले में रिफाइनरी की विजिलेंस टीम ने भी जांच करने के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की सिफारिश पर इस प्रकरण के साथ अन्य चोरियों की भी सीबीआई जांच कर रही है। मुंबई से मिले सुराग के बल पर ही रविवार को सीबीआई ने राया में कारोबारी के आवास पर छापा मारा था। इसके साथ ही सीबीआई महोली रोड स्थित माधवपुरी कालोनी और पुष्पांजलि कालोनी में रहने वाले टैंकर कारोबारी के बारे में भी पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई इन दोनों व्यापारियों पर भी शिकंजा कस सकती है।