फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car caught fire at expressway

एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग

Mon, 01 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
car caught fire at expressway
expressway in india - फोटो : Wikipedia
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख चालक खिड़की खोल कर कार से बाहर कूद गया। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। देखते-देखते कार जल कर राख हो गई।
विज्ञापन


बघेल बस्ती सदर बाजार आगरा निवासी नानक चंद्र रविवार सुबह ईको कार को यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर नोएडा की ओर ले जा रहा था। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 131 के निकट अचानक कार में आग लग गई। चालक खिड़की खोल कर कार से बाहर कूद गया। कार में आग की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी दमकल लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक कार का सिर्फ ढांचा ही बचा। एक्सप्रेसवे पर बर्निंग कार आधे घंटे तक लोगों का तमाशा बनी रही। दूसरे वाहनों से उतरे लोग मोबाइल से इसकी वीडियो बनाते दिखे। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों को घटना स्थल से पहले रुकवा दिया। एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed