फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   brother in law shot by husband of sister

जीजा ने गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 07 Aug 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 07 Aug 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
brother in law shot by husband of sister
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में बहन से मारपीट की घटना पर समझाने आए युवक को उसके जीजा ने गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


ग्वालियर के सिकंदर कंपू सैनिक कालोनी निवासी ब्रजेन्द्र सिंह पुत्र शिवप्रसाद ने अपनी बहन कमलेश शर्मा की शादी 10 साल पहले थाना गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी मुकेश शर्मा के साथ की थी। आरोप है कि मुकेश शर्मा कमलेश और बच्चों की अक्सर पिटाई करता था। इसकी शिकायत कमलेश ने अपने भाई ब्रजेन्द्र से की। इस पर ब्रजेन्द्र अपनी मां आशा शर्मा, चाची रेखा, दोस्त अनिल के साथ जयसिंहपुरा आया और मुकेश, उसके परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया। अपराह्न तीन बजे दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान मुकेश शर्मा ने ब्रजेन्द्र को तमंचे से गोली मार दी। गोली ब्रजेन्द्र की कमर में लगी।


सूचना पर एसओ गोविंद नगर मौके पर पहुंच गए और मुकेश शर्मा को दबोच लिया। पुलिस ने ब्रजेन्द्र शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में ब्रजेन्द्र शर्मा के भाई गजेन्द्र शर्मा ने मुकेश, उसके भाई, बहन, मां सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed