फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bolero loot in mathura

चालक को बांधकर डाला, लूट ली बोलेरो

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
bolero loot in mathura
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन से सवारी बनकर बैठे दो लुटेरों ने चालक को बांधकर चरी के खेत में डाल दिया और बोलेरो, मोबाइल लूट ले गए। राहगीरों ने चालक को मुक्त किया। वृंदावन पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना हाईवे के नगला कुम्हेरिया निवासी दिनेश की बोलेरो को नया नगला (थाना हाईवे) निवासी राजकुमार भाड़े पर चलाता है। गुरुवार की शाम छह बजे गोवर्धन चौराहे से दो युवकों ने वृंदावन चलने के लिए बोलेरो को भाड़े पर किया। बीच रास्ते में उन्होंने वृंदावन के बजाए गाड़ी को छटीकरा की ओर ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बीच रास्ते में उन्होंने नाश्ता किया और बाटी में किसी से मिलने की बात कहकर वहां चलने के लिए बोला। उन्होंने चालक राजकुमार को भाड़े से अतिरिक्त रुपये देने की बात भी कही।  रात करीब नौ बजे छटीकरा-बाटी मार्ग स्थित सैयद के समीप दोनों युवकों ने बोलेरो को रुकवाया और राजकुमार के हाथ-पैर बांधकर चरी के खेत में डाल दिया। उसका मोबाइल भी निकाल लिया और बोलेरो ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार को कुछ समय बाद राहगीरों ने मुक्त कराया। सूचना पर जैंत चौकी से पुलिस भी आ गई। चालक ने गाड़ी स्वामी को फोन कर अपने साथ घटी घटना बताई। गाड़ी स्वामी के चचेरे भाई राजवीर सिंह ने बोलेरो लूट की शिकायत की लेकिन मुकदमा चोरी में दर्ज किया गया। जैंत चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा गुरुवार को दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed