फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjym leader taken to the police station

भाजयुमो नेता को थाने ले गई पुलिस

Sun, 23 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 23 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
bjym leader taken to the police station
कुंवर सिंह निषाद - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की एसएसपी से बहस हो गई। इस पर एसएसपी ने उनको थाना सदर बाजार ले जाने का आदेश दे दिया। 
विज्ञापन


वृंदावन में दरोगा पवन अगिभनहोत्री पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम से शुक्रवार की रात मारपीट करने का आरोप है। मामले में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्र्ता शनिवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां पर एसएसपी मोहित गुप्ता से बहस हो गई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को भाजयुमो नेता और उनके साथ के लोगों को थाना सदर बाजार ले जाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन


भाजयुमो नेता ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। कुंवर सिंह निषाद का कहना है कि सिपाही उनका गिरेबां पकड़कर थाने ले आए। एसएसपी ने जेल में डलवाने का एलान किया था। एसएसपी के रवैये से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा ब्रजक्षेत्र के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर भाजयुमो नेता को थाने लाया गया। देर रात तक उनको थाने में बैठाया हुआ था। एसएसपी के कैंप कार्यालय पर इस घटनाक्रम के दौरान भाजपा के दो वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब भाजपाइयों से नहीं मिले थे कप्तान
कैंप कार्यालय पर ही करीब एक घंटे इंतजार के बाद एसएसपी से भाजपा के शीर्ष नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी। एसएसपी ने नेताओं से कैंप कार्यालय के बजाए कार्यालय पहुंचने को कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed