फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bike dacoits arrested

तीर्थस्थल के लिए बुक कर लूट लेते थे गाड़ी

Sat, 15 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
bike dacoits arrested
कार ले भागे बदमाश - फोटो : demo
तीर्थस्थलों के लिए गाड़ी बुक करते और रास्ते में लूट लेते। मांट पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरों के गैंग का खुलासा किया है। गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। उनसे तीन गाड़ियां और हथियार बरामद हुए हैं। लुटेरों पर 12 से अधिक मामले विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। कानपुर पुलिस ने इन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे राहुल देव उर्फ देव चौधरी निवासी बालियान, मोहल्ला ऋषिपुरम्, थाना विलारी (मुरादाबाद), गौरव शर्मा निवासी सुरेंद्र नगर, कूचामन सिटी नागौर (राजस्थान) और विनोद कुमार निवासी रखेड़ा, थाना जहांगीरपुर (गौतमबुद्ध नगर) हैं। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से महिंद्रा एक्सयूवी 500 सिलेटी नंबर यूपी-32 ईजेड0583, महिंद्रा बोलेरो नंबर एचआर-57आर-6350, टोयटा इनोवा आरजे-13-यूए-3011, दो तमंचे, एक किग्रा नशीला डायजापाम बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि राहुल अनुज यादव के नाम से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर धमकाता था। आईजी आगरा ने पुलिस पार्टी को 15 हजार का इनाम दिया है। वार्ता में एसपी (देहात) अरुण कुमार सिंह, सीओ मांट संजय कुमार मौजूद रहे।
 
आगरा जेल में हुई थी मुलाकात
साल 2013 में न्यू आगरा में गृह सचिव एके गुप्ता के बहनोई के यहां डकैती के मामले में आगरा जेल में राहुल देव निरुद्ध था। वहीं गौरव शर्मा से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने ये गैंग तैयार किया। राहुल देव अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कार्बाइन खरीदना चाहता था। ऐसा उसने पुलिस की पकड़ में आने के बाद खुलासा किया। 


फर्जी कागजात तैयार कर बेचते थे गाड़ियां
गैंग लूटी गई गाड़ियों के फर्जी कागजात बनवाकर पंजाब, हरियाणा, झारखंड में एक से सवा लाख रुपये में बेच देता। ये काम विनोद कुमार करता था। एक घटना के बाद करीब एक माह तक आराम करते। बताया गया कि दिवियापुर, औरेया से बुक करके लाई गई बोलेरो और इनोवा की लूट मामले में जांच के दौरान गैंग के सुराग मिले। मांट थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार एवं सर्विलांस टीम प्रभारी सत्यवीर सिंह जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed