{"_id":"98e80c1dd19178c6b401dd2d9018e382","slug":"bawariya-gang-members-has-been-arrested-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लगाते थे फेरी रात में करते लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में लगाते थे फेरी रात में करते लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व हाईवे पुलिस ने बस में जिन संदिग्ध लोगों को पकड़ा था वह बावरिया गैंग के सदस्य निकले। पकड़े गए पांच लोग दिन में सोने के पत्तर चढ़े लाकेट फेरी लगाकर बेचते हुए रेकी करते और रात में चोरी-लूट की वारदात को अंजाम देते। गिरोह के कब्जे से पांच लाख नकदी, सोने के जेवर, सोने के पत्तर चढ़े लॉकेट और तमंचे बरामद किए गए हैं।
हाईवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौ अप्रैल को एमपी रोडवेज की दिल्ली जा रही बस से इनको पकड़ा था। पांच आरोपी युवकों के साथ महिलाएं और बच्चों सहित 16 लोग थाने लाए गए। दो दिन तक पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
एसओ हाईवे ने बताया कि गैंग का सरगना भगवान सिंह है। वह अपने साथियों के साथ लूट और चोरी का माल लेकर सोहना, हरियाणा जा रहा था।
उसके चार साथी करतार सिंह, राजवीर सिंह, धर्मेन्द्र, रघुवीर और भगवान सिंह निवासी ग्राम रामपुर आटा, जिला करौली राजस्थान हैं। गैंग एक जगह घटना को अंजाम देने के बाद परिवार सहित दूसरी जगह शिफ्ट हो जाता था। रहने के लिए वे कहीं भी झुग्गी डाल लेते। मथुरा मेें वे गांव नवादा और बाजना पुल के पास झुग्गी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने मथुरा के हाईवे क्षेत्र में छह लूट और चोरी की घटना स्वीकार की हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच लाख पांच हजार नकदी, पांच तमंचे, 12 कारतूस, नौ मोबाइल, 30 सोने का पत्तर चढ़े लॉकेट और जेवर बरामद किए हैं।