फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bag theft from Inspector's car

इंस्पेक्टर की कार से बैग किया पार

Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
bag theft from Inspector's car
क्राइम - फोटो : demo
कोसी मंडी के इंस्पेक्टर संजय कुमार पचहरा की कार से सोमवार को दो युवकों ने बैग पार कर दिया। युवकों ने उन्हें कार के बोनट से तेल रिसने की जानकारी दी। उन्होंने बोनट देखा तब तक गाड़ी से बैग पर कर ले गए। बैग पार होने की जानकारी इंस्पेक्टर को कोसी पहुंचने पर हुई। पुलिस को सूचना देते तब तक घर से फोन आया कि दो बुजुर्ग उनका बैग दे गए हैं। बैग में चार लाख रुपये के चेक, चेकबुक और एकाउंट बुक थी।
विज्ञापन


थाना हाईवे की कालोनी बल्लभकुंज निवासी संजय कुमार पचहरा पुत्र केसरी सिंह कोसी मंडी में इंस्पेक्टर हैं। सोमवार को वह कार से कोसी मंडी के लिए निकले। सुबह 9:45 बजे वह गोवर्धन चौराहे के समीप किसी से मिलने के लिए रुके। इसी बीच दो युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनका बैग कोसी जाते समय दो युवकों ने पार किया था। फिलहाल बैग उनके घर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed