फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attempt to kidnap the girl

सरेराह छात्रा के अपहरण की कोशिश

Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap the girl
पांच दिन से छात्रा का पीछा कर रहे युवक का दुस्साहस इतना बढ़ा कि उसने सरेराह उसके अपहरण की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने खुद को पूर्व विधायक का भतीजा बता रहे इस युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। यहां एक राष्ट्रीय पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक पहुंचे। पीड़ित के परिवार से समझौते के बाद डेढ़ घंटे में आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर क्षेत्र में गर्ल्स डिग्री कॉलेज और गर्ल्स इंटर कॉलेज आमने-सामने हैं। 

यहां शनिवार की सुबह एकाएक सनसनी फैल गई। कालेज जा रही छात्रा को एक युवक ने कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने बिना नंबर की इस कार को घेर लिया और युवक को बाहर खींचकर पिटाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन


इस बीच युवक ने खुद को एक पूर्व विधायक का भतीजा बताते हुए भीड़ पर धौंस जमाने की कोशिश की। इधर छात्रा की सूचना पर उसके परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस आरोपी युवक को कार सहित थाना ले गई। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी युवक को सलाखों के पीछे रखा गया। बाद में थाने पर पूर्व विधायक पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और युवक को छोड़ दिया गया। बताया गया कि पूर्व विधायक के पुत्र प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया का कहना है कि पीड़ित के परिवार ने तहरीर वापस ले ली और दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो युवक को छोड़ दिया गया।

पांच दिन से कर रहा था पीछा 
पीड़ित छात्रा के परिवारीजनों का कहना था कि युवक पिछले पांच दिन से छात्रा का पीछा कर रहा था। उससे छेड़छाड़ करता। उसने इस बारे में उनसे शिकायत भी की थी। वो लोग इस संबंध में कार्रवाई का मन बना रहे थे लेकिन उसका दुस्साहस इतना बढ़ जाएगा पता नहीं था। 

समझौते पर उठ रहे सवाल
मामले में समझौते पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में लोगों का कहना है कि बड़े आदमी से संबंधित मामला होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई में ढील दी। अगर आम युवक छेड़छाड़ में पकड़ा जाता तो पुलिस उस पर जरूर कार्रवाई करती। लोगों का कहना रहा कि शनिवार को पूर्व विधायक का भतीजा पकड़ा गया तो बिना शोर-शराबे के डेढ़ घंटे में ही उसे छोड़ दिया गया। मामले में पीड़ित के परिवार पर दबाव डाले जाने की बात भी कही जा रही है।

पुलिस तैनात होती तो न बढ़ता दुस्साहस
छात्रा विद्यालयों के आसपास शोहदे मंडरा रहते हैं, लेकिन पुलिस बेखबर है। दावा जरूर छात्रा विद्यालयों के आसपास पुलिस की तैनाती और मुस्तैदी का किया जाता है। शनिवार की घटना इस बात को और मजबूती देती है। पांच दिन से लगातार युवक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन उसे टोकने के लिए पुलिस का एक सिपाही भी नजर नहीं आया। बेखौफ युवक ने पीछा किया। दुस्साहस इतना बढ़ा कि छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की।

मथुरा में केआर गर्ल्स इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज, आरसीए महाविद्यालय, अनार देवी महिला पॉलीटेक्निक, प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज, आर्य समाज कन्या इंटर कालेज पर सुबह और छुट्टी के समय युवकों की भीड़ देखी जा सकती है। पूर्व में गर्ल्स कालेज के पास पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के आदेश हुए थे लेकिन शनिवार को घटना के समय वहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।


छात्रा विद्यालयों के पास चेतक मोबाइल के अलावा स्थानीय पुलिस समय-समय पर पेट्रोलिंग करती है। अब महिला थाना प्रभारी भी इन छात्रा विद्यालयों पर महिला एसआई और महिला कांस्टेबिलों की लगने वाली ड्यूटी चेक करेंगी। स्कूल आने एवं जाने के समय प्रमुखता से पुलिस सक्रिय दिखेगी।
-बबलू कुमार, एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed