फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attampt to suicide in police station

नौहझील थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 21 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Tue, 21 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
attampt to suicide in police station
नौहझील थाना
हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से खफा एक युवक ने नौहझील थाने में आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह माचिस जलाता पुलिस ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक थाने में हंगामा रहा।
विज्ञापन


बाघई निवासी विकास उर्फ भोला ने 19 नवंबर को हुई मारपीट का मुकदमा दलवीर, सोनवीर, गोपाल और लखन के खिलाफ दर्ज कराया था। इस पर अब तक कार्रवाई न किए जाने से व्यथित विकास मंगलवार को थाने गया, पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और केरोसिन की कट्टी बरामद कर ली। यह खबर युवक के गांव में पहुंची तो किसान नेता रामबाबू कटैलिया सहित दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिदायत देकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed