{"_id":"5810b95e4f1c1b994fbc30e9","slug":"attackers-have-been-caught-in-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चक्रपाणि आरोग्यालय में लूटपाट करने के बाद भाग रहे लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कोतवाली पुलिस इस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें जुटीं हुईं है।
गौरतलब है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार की रात 8.20 बजे चक्रपाणि आरोग्यालय में दो युवक चिकित्सक के घर में घुसे। दोनों युवक चिकित्सक की पत्नी पर चाकुओं से हमला करके सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।।
एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह एवं सीओ (सिटी) जगदीश सिंह ने तत्काल पहुंचकर लुटेरों के लिए रेंज स्कीम लागू करवाई, तब तक लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। एसपी (सिटी) ने खुलासे के लिए दो टीमें बनाईं, जो कि लुटेरों की तलाश में खाक छानती रहीं, पर हाथ कोई नहीं लगा।
विज्ञापन
एसपी (सिटी) ने बताया कि भागने वाले लुटेरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके अलावा एक मोबाइल भी लुटेरे ले गए हैं। उन्होंने बताया कि लूट का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
लूट पर नपे कोतवाल, सात थाना प्रभारियों का तबादला
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई लूट के बाद कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल नप गए। कार्य में शिथिलता बरतने वाले सात थाना प्रभारियों पर भी गाज गिरी है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने आठ थाना प्रभारियों को हटाते हुए नए को तैनाती दी है। इनमें निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन से थाना फरह, निरीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह यादव लाइन से कोतवाली, निरीक्षक उदयवीर सिंह लाइन वृंदावन कोतवाली, निरीक्षक श्रीमती नरेंद्री सैनी लाइन से महिला थाना, निरीक्षक देवकीनंदन अपराध शाखा से थाना रिफाइनरी, निरीक्षक डीएन मिश्रा अपराध शाखा से थाना गोवर्धन, निरीक्षक नरेश चंद्र शर्मा लाइन से थाना महावन, निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिरोही लाइन से थाना मांट, एसआई विकास तोमर थाना गोवर्धन से एसएसआई कोतवाली सुरीर, एसआई सुबोध कुमार थाना रिफाइनरी से अपराध शाखा, एसआई रामेंद्र शुक्ला थाना महावन से अपराध शाखा, एसआई दुर्गेश कुमार थाना मांट से चुनाव सेल, एसआई अनुराग यादव केजेएस/एसआइएम से चौकी प्रभारी रमणरेती, एसआई महेंद्र सिंह थाना फरह से चौकी प्रभारी रैपुराजाट बनाए गए हैं। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार इन थानेदारों का तबादला किया गया है।