फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on police in mathura

पुलिस पर हमला, दारोगा को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 23 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन Updated Wed, 23 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
attack on police in mathura
बुधवार दोपहर लूट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टटलू गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इसी बीच पकड़े गए टटूल गिरोह के सदस्यों ने बदमाश होने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पुलिस पर टूट पड़े। पुलिस कर्मियों के असलाह छीन लिए। हमला होते ही सिपाही भाग खड़े हुए, दारोगा को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दारोगा की गर्दन और सिर में दरांती से प्रहार किए गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने दारोगा को मुक्त कराया।
विज्ञापन


आगरा की एक जेनरेटर कंपनी के कर्मचारियों के पास कई दिन पूर्व फोन पहुंचा था कि ग्राम मड़ौरा में जेनरेटर लगवाना है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के कर्मचारी मनीष मिश्रा एवं खलील खान को जेनरेटर को लेकर ग्राम मड़ौरा पहुंचे। ग्राम मड़ौरा के मजरे नगला सीताराम निवासी टटलू गिरोह के सदस्यों ने कर्मचारियों को लूट लिया। इसकी सूचना पर एसएसआई राजकुमार गिरि एवं दो सिपाही सादी वर्दी,  एक सिपाही वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


इन्होंने मड़ौरा-महरौली के बीच में रास्ते में नगला सीताराम के समीप बाइक पर जाते हुए तीन युवकों को रोका तो उनके पास नौ मोबाइल एवं तमंचा निकला। युवकों ने बदमाश होने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण व महिलाएं दरांती लेकर आ गई और पुुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। सूचना पर गोवर्धन के अलावा आस पास के अन्य थानों की पुलिस गांव में पहुंची और बंधक दरोगा को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार, एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्र भी गांव में पहुंच गए। घायल दरोगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पर उपचार दिलाया गया। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि टटलू की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। टटलुओं के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बंधक दरोगा को मुक्त कराकर हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

उधर, इस मामले में मनीष कुमार मिश्रा ने थाना गोवर्धन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तीन मोबाइल, दो घड़ी, एक लैपटॉप एवं हिसाब-किताब की कंपनी की डायरी एवं चार हजार रुपये की नगदी लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले

पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की मौत के बाद आक्रोशित अड़ीग के ग्रामीणों ने थाने में हमला बोला था। इसमें पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग खड़े हुए थे और थानाध्यक्ष सूर्यभान व सीओ के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी।


गांव पलसों में सादा वर्दी में पहुंची हरियाणा पुलिस से ग्रामीणों ने  मारपीट कर दी। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची  गोवर्धन पुलिस  ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed