{"_id":"1c525dc2af9df6714cc441d23244d496","slug":"attack-on-government-official-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली को गई तहसील की टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली को गई तहसील की टीम पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्राम शाहपुर में राजस्व वसूली के लिए एक बकाएदार को बंदी बनाने पर ग्रामीण भड़क उठे और नायब तहसीलदार सर्वेश कुलश्रेष्ठ व तहसील टीम पर हमला बोल कर उसे छुड़ा लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को लाठी-डंडों से पीटा, पथराव कर इनकी जीप क्षतिग्रस्त कर दी।
पथराव में दो होमगार्ड भी घायल हुए हैं। तहसील टीम पर हमले की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस-फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। घटना के संबंध में नायब तहसीलदार ने नुरूद्दीन, इरफान, नईम, मसरूद्दीन, चंदा, राजू, हनीफ, बसन्न, अजरूद्दीन आदि सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। नायब तहसीलदार सर्वेश कुलश्रेष्ठ, संग्रह अमीन रामस्वरूप शर्मा, राजपाल, दिलीप, सतीश शर्मा, जीप चालक नरसी, होमगार्ड मुकेश और बनै सिंह के साथ राजस्व वसूली के लिए गांव शाहपुर पहुंचे थे। गांव के नुरूद्दीन पर वाणिज्य कर विभाग के 12 लाख रुपये बकाया थे। बकाया राशि जमा न करने पर तहसील टीम ने नुरूद्दीन जीप में बैठा लिया। आरोप है कि पकड़े जाने पर वह टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता करने लगा और परिवार के लोगों को बुला कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में वहां सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे, सरिया लेकर आ गए, नुरूद्दीन को जीप से उतार लिया और टीम के सदस्यों पर पथराव शुरू कर दिया। अन्य तहसील कर्मियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। नायब तहसीलदार ने किसी तरह खुद को मुक्त कराकर घटना की जानकारी एसडीएम रामअरज यादव और सीओ पीयूष कुमार को दी। घायल होमगार्डों को कोसी के नर्सिंग होम में भरती कराया गया है।