फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   american tourist found in vrindavan is mentally ill

अमेरिकी महिला मानसिक रूप से बीमार

Fri, 06 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 06 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
american tourist found in vrindavan is mentally ill
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग में बदहवास हालत में मिली अमेरिकी महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। गुरुवार को उसे आगरा के एसएन मेडीकल कालेज से मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


27 फरवरी को वृंदावन के चैतन्य विहार में एक होटल में रह रही अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी 43 वर्षीय महिला बाहर निकली थी। इसके बाद वह तीन मार्च की शाम को वृंदावन परिक्रमा मार्ग के कालीदह इलाके में बदहवास हालत में मिली थी। वृंदावन पुलिस और एलआईयू ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बुधवार को उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां महिला की अजीबो गरीब हरकतों पर गुरुवार शाम को मानसिक चिकित्सालय रेफर कर दिया। रात को महिला को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही थी। महिला 10 साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और वृंदावन में वह तीसरी बार आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू के लोगों ने महिला को लेकर अमेरिकी दूतावास को सूचना दी है। वहीं दूसरी ओर विदेशी महिला संग मारपीट करने के मामले में यशोदा कृष्णाधाम होटल संचालक की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed