{"_id":"574c81ba4f1c1b7a281098a1","slug":"administration-is-ready-for-action-against-protester","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग पर कार्रवाई के लिए बुलाया 20 कंपनी फोर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाहर बाग पर कार्रवाई के लिए बुलाया 20 कंपनी फोर्स
अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग खाली कराने के लिए कार्रवाई की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 20 कंपनी फोर्स जिले में आने की संभावना है। जवानों को ठहराने के लिए स्कूल और धर्मशालाओं में इंतजाम किए जा रहे हैं।
बता दें कि पांच कंपनी पीएसी पहले से ही जवाहर बाग और आसपास इलाके में तैनात है। करीब एक सप्ताह पहले पीएसी के जवान और जवाहर बाग के कथित सत्याग्रहियों के बीच हुई तनातनी के बाद अब प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ठोस रणनीति तय की है।
इसमें मंडल स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में जवाहर बाग खाली कराने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अब करीब 20 कंपनी फोर्स बुलाई जा रही है। दो दिन में यह फोर्स जिले में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
फोर्स को ठहराने के लिए बंगाली घाट, कृष्णानगर, नया बस अड्डा और आसपास के इलाके के स्कूल व धर्मशालाओं में इंतजाम किए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी आरआई लाइन, सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले फोर्स में दो कंपनी महिलाओं की रैपिड एक्शन फोर्स, 10 कंपनी पीएसी और आठ कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स पुरुष जवान होंगे।