{"_id":"5790d7a54f1c1b1a7fc4c9a7","slug":"accused-arrested-in-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप, हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप, हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डांगोली के जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में वांछित चल रहे एक इनामी अभियुक्त को मांट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बीते 25 जून को गांव डांगोली के जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या की गई थी।
महिला की होडल निवासी के रूप में शिनाख्त के बाद पकड़े गए आरोपी देवेंद्र उर्फ फोर्ड निवासी गांव नगला सुदामा ने घटना का खुलासा किया। अन्य साथियों के नाम बताए थे। मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने फरार हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
मांट पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ मल्ल, कालीचरन उर्फ भल्लो निवासी गांव डांगोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मांट दुर्गेश कुमार ने बताया कि वांछित राजेश निवासी गांव तमसुरा थाना सदर पलवल को बुधवार रात बारहमासी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी भी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।