{"_id":"5724f8c04f1c1b6536a91535","slug":"accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा निवासी विनोद कुमार (28) पुत्र महावीर सिंह अपने गांव के रामरतन के साथ शुक्रवार रात बाइक से दोस्त राजू की शादी में शामिल होने वृंदावन जा रहे थे। रात करीब 11 बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र में हाईवे पर नयति अस्पताल के निकट पीछे से तेज गति से आए ट्रक की उनकी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रामरतन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया है।