{"_id":"58236bee4f1c1ba16fb38d48","slug":"6-50-lakh-looted-from-wholesalers-in-shergarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरगढ़ में थोक व्यापारी से 6.50 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरगढ़ में थोक व्यापारी से 6.50 लाख लूटे
Amar Ujala
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ में थोक व्यापारी से 6.50 लाख लूटे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरगढ़ से परचून का सामान बेचकर लौट रहा था व्यापारी
बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात
बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर शेरगढ़ में परचून व्यापारी से 6.50 लाख रुपए से भरा थैला लूटकर सनसनी फैला दी। शेरगढ़ पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक लुटेरे उसकी पकड़ से दूर जा चुके थे। हर कोई शेरगढ़ पुलिस की हीला-हवाली को कोसता दिखा।
विनोद कुमार गुप्ता निवासी बड़ा बाजार, बाजना (नौहझील) परचून का थोक व्यापारी है। प्रतिदिन की तरह बुधवार को व्यापारी शेरगढ़ में परचून का सामान बेचने के लिए अपनी मैक्स पिकअप गाड़ी से निकला। पल्लेदार और चालक भी व्यापारी के साथ थे। सायं शेरगढ़ में सामान बेचने के बाद मिली रकम को लेकर व्यापारी अपने गांव बाजना लौट रहा था। शेरगढ़ के रास्ते में लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। लघुशंका करते वक्त बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर थोक व्यापारी से नोटों से भरा थैला लूट लिया और भाग गए। थोक व्यापारी ने शोर मचाया तो पल्लेदार और चालक आए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर देर से पहुंची पुलिस को व्यापारी ने पूरा घटनाक्रम बताया। बावजूद शेरगढ़ पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश तक नहीं की। मामले में व्यापारी ने तहरीर दी है।
शेरगढ़ पुलिस की हीला-हवाली से उबाल
थोक व्यापारी के साथ हुई लूट के बाद भी शेरगढ़ पुलिस की हीला-हवाली साफ झलकी। हर कोई वारदात के बाद पुलिस की हीला-हवाली को कोसता दिखा। लूट से व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय से पुलिस आ जाती तो बाइक सवार लुटेरे पकड़े जा सकते थे।