फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   45 children escaped from a road accident

घर में घुसी स्कूल बस, बाल-बाल बचे 45 बच्चे

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
45 children escaped from a road accident
बस एक्सीडेंट
45 बच्चों को लेकर कान्हा माखन स्कूल जा रही बस बेकाबू होकर एक घर में घुस गई। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बाद में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुए इस हादसे से सभी सिहर गए। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। वो तो गनीमत रही कि दीवार को तोड़कर बस रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस ने एक बाइक को भी चपेट में ले लिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बस रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों से कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर आ रही थी। बस में 45 बच्चे सवार थे। जब बस बाद गांव में पहुंची तो स्पीड ब्रेकर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। पहले सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे दीवार तोड़कर हरिओम के घर में घुस गई। 
विज्ञापन


हादसे से चीख-पुकार मच गई। गांव वाले दौड़े तो चालक बस को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को बस से बाहर निकाला। हालांकि किसी बच्चे को चोट नहीं आई लेकिन काफी देर तक अफरातफरी रही। बच्चे भी भारी दहशत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना स्कूल प्रशासन को भी दे दी गई। ग्रामीणों की मदद से बस को निकालकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि भागने से पहले चालक का कहना था कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। वहीं बस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार बंटू पुत्र लाल सिंह निवासी बरोदा (फरह) को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

रफ्तार तेज थी बस की
बाद गांव के हरिओम ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। स्पीड ब्रेकर पर भी रफ्तार के साथ बस निकाली गई। इससे ही चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। ग्रामीण उदय सिंह ने बताया कि चालक इस बस को काफी समय से अंधाधुंध रफ्तार से ले जाता है। ग्रामीणों ने भी बस को रोकने की कोशिश की है लेकिन वो रफ्तार कम नहीं करता है।

हमारी बस चुनाव में लगी है, ये किराये पर ली थी
कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद के प्रबंधक आकाश का कहना है कि उनके स्कूल की जो बस है वो चुनाव ड्यूटी में लगी है। लिहाजा कुछ दिन के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई थी। बस का चालक राम नामक व्यक्ति है जो फरह का रहने वाला है।  
    
बस पर लिखा है ईशान कालेज का नाम
इस बस पर ईशान कालेज का नाम लिखा है जबकि बच्चे कान्हा माखन पब्लिक स्कूल बाद के ढो रही है। बस मालिक का कहना है कि हाल फिलहाल में ही बस को कान्हा माखन पब्लिक में लगाया गया है। पहले ईशान कालेज में बस चलती थी।

अनट्रेंड ड्राइवर दौड़ा रहे स्कूलों की खटारा बसें
सोमवार सुबह की दुर्घटना ने दिखाया कि हमने एटा बस हादसे से सबक नहीं लिया। हादसे के बाद चेकिंग का बस दिखावा हुआ। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अभी भी हो रहा है। खटारा बसों से बच्चों को ढोया जा रहा है। कई जगह तो अनट्रेंड ड्राइवर के हाथ में बस को थमा दिया गया है।

कभी ब्रेक फेल हो जाता है तो कभी आग लग जाती है। गौरतलब है कि एटा स्कूली बस हादसे में 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी। यहां गलत साइड में जा रही तेज रफ्तार स्कूल बस ट्रक से टकरा गई थी।

मथुरा जनपद में 100 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं जिनमें बसों से बच्चों को लाया जाता है। हर बच्चे से मोटी फीस लेता है स्कूल प्रबंधन। लेकिन उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। कभी बसों को स्कूल वाले चेक नहीं करते। सोमवार को बाद गांव में हुआ हादसा हर किसी को बेचैन कर गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी।

पहले भी इस बस चालक को रोकने की कोशिश की गई लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि बस पर किसी स्कूल का नाम लिखा है और बच्चे किसी दूसरे स्कूल के ढोए जा रहे हैं। लेकिन न तो पुलिस अफसरों की निगाह इस तरफ गई और न ही प्रशासन की। पिछले दिनों भी ब्रेक फेल होने से एक स्कूल की बस पलट गई थी जिसमें कई बच्चे घायल हुए थे। एक पब्लिक स्कूल की बस सीएनजी लेकर लौट रही थी और उसमें आग लग गई थी।
 
वैन में ठूंसकर भरे जा रहे बच्चे
मारुति वैन से बच्चों को ढोया जा रहा है। एक वैन में पंद्रह से बीस बच्चे बैठाए जा रहे हैं जबकि क्षमता मुश्किल से आठ से दस बच्चों की होती है। लेकिन कभी परिवहन विभाग के अफसरों ने भी चेक करना उचित नहीं समझा।


अभियान चलाकर स्कूल बच्चों को चेक कराएंगे
एआरटीओ प्रवर्तन मुंशीलाल का कहना है कि अभियान चलाकर स्कूली बसों को चेक कराया जाएगा। फिटनेस भी देखी जाएगी। वहीं सभी स्कूल प्रबंधकों से कहा जाएगा कि वो भी समय-समय पर बसों को चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed