फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   184 bitumin drum has been theft from mathura refinery

रिफाइनरी से बिटुमिन भरे 184 ड्रम चाेरी

Tue, 17 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 17 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
184 bitumin drum has been theft from mathura refinery
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से दो ट्रक में बिटुमिन से भरे 184 ड्रम चोरी हो गए। चोरों ने घटना पर पर्दा डालने के लिए बिटुमिन प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब कर दिए थे।
विज्ञापन


रिफाइनरी परिसर में गेट नंबर नौ से छड़गांव रोड पर बिटुमिन प्लांट है। प्लांट में 13 फरवरी को एक हजार से अधिक तारकोल के ड्रम भरे रखे थे। प्लांट के डिप्टी मेनेजर दीपांजन बराई रात को प्लांट सुपरवाइजर भगवान सिंह और अन्य सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर चले गए। 14 को जब लौटे और बिटुमिन भरे ड्रमों की गिनती कराई तो 184 ड्रम गायब थे। यह देख प्लांट में हड़कंप मच गया और गायब ड्रमों की खोजबीन होने लगी।
विज्ञापन


दीपांजन बराई ने इसकी सूचना रिफाइनरी पुलिस को दी। पुलिस ने बिटुमिन प्लांट जाकर उसमें लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले लेकिन प्लांट में लगे ज्यादातर कैमरे खराब मिले। इस मामले में दीपांजन बराई ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर भगवान सिंह, गन मेन हरीपाल सिंह, प्रभुदयाल, केतन सिंह, रमेश चंद्र, रविकरन, महीपाल सहित इलेक्ट्रिीशियन वीरपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रकों में लादकर ले गए ड्रम
मथुरा। रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से सुरक्षा कर्मियों से सेटिंग कर चोरी कराए गए 184 ड्रमों को दो ट्रकों में ले जाया गया। एक 16 टायरा ट्रक मेें अधिकतम 90 ड्रम ही ले जाए जा सकते हैं। बिटुमिन ड्रम चोरी कर ले जाने में 184 ड्रमों को दो ट्रकों में ले जाया गया। इसकी फुटेज बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस उन फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने इसमें भगवान सिंह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed