{"_id":"58d67f2a4f1c1bb6681a7e55","slug":"10000-loot-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक चौराहे पर महिला से 10,000 लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंक चौराहे पर महिला से 10,000 लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो सवार महिला से शनिवार को टेंपो चालक ने ही 10,000 रुपये लूट लिए। महिला टेंपो से कचहरी के लिए निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को एक दूसरे के क्षेत्र का बताकर टालने लगी। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के हस्तक्षेप के बाद ही लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा सकी।
आगरा के नगला पदी की रहने वाली अंजलि पत्नी मनोज टेंपो में सवार होकर कचहरी के लिए निकली थीं। टैंक चौराहे पर टेंपो चालक ने ही उनसे 10,000 रुपये लूट लिए और महिला को टैंक चौराहे पर उतारकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली और सदर बाजार पुलिस वारदात को एक-दूसरे के क्षेत्र का बताने लगी। रिपोर्ट दर्ज न होते देख महिला ने मथुरा पहुंचे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से गुहार लगाई। ऊर्जामंत्री ने तत्काल पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज कराने के लिए भाजपा नेत्री डा. मोहिनी शर्मा को भेजा। शाम को पीड़िता की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।