फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,police,firing,thief,buffelo

भैंस खोलकर ले जा रहे बदमाशों को किसान ने ललकारा, मारी गोली

Fri, 29 Jan 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
crime,police,firing,thief,buffelo
मथुरा। नौहझील के गांव छिनपराई में किसान की भैंस को बदमाश चुराकर ले गए। किसान ने पीछा करते हुए शेरगढ़ पुल पर बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने किसान पर दो गोली चलाईं। एक बायीं टांग में लगी, जबकि दूसरी गोली छूकर निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में किसान के परिजनों को भैंस रामपुर के जंगल में पेड़ से बंधी मिली।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव छिनपराई निवासी विपति ठाकुर पुत्र वासुदेव की बृहस्पतिवार की रात 11:30 बजे बदमाश नौहरे में बंधी भैंस को खोलकर ले गए। किसान ने देखा तो भैंस नहीं बंधी थी। भैंस के पैरों के चिन्ह देखकर किसान पीछे चल दिया। शेरगढ़ पुल के पास बदमाश किसान को दिख गए। किसान ने बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने दो फायर किसान पर झोंक दिए। एक गोली किसान की बायीं टांग में लगी। दूसरी बराबर से निकल गई। घायल किसान जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पास में खेत पर सो रहे ग्रामीण आ गए। इसी बीच बदमाश भैंस को लेकर भाग खड़े हुए। परिजनों ने भैंस की तलाश की तो रामपुर के जंगलों में पेड़ से बंधी मिली। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed