फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,police,elctricity,FIGHT

कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट

Fri, 12 Feb 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,police,elctricity,FIGHT
जतीपुरा में विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट की सूचना पर ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गांव जतीपुरा में बकाया विद्युत बिल को लेकर कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। मारपीट की सूचना पर जेई सुधीर पटेल, एसडीओ शुभम अग्रवाल पुलिस लेकर गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। महिलाओं ने विद्युतकर्मियों का घेराव करते हुए घर में घुसकर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत निगम के संविदाकर्मियों की चार सदस्यीय टीम गांव जतीपुरा स्थित सूकटा गली में बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची। आरोप है कि संविदाकर्मी एक घर में घुस गए। उसके बाद खंभे से घर का कनेक्शन काट दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो संविदाकर्मी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि संविदाकर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की। इस दौरान ग्रामीणों ने संविदाकर्मी नेम सिंह के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर जेई सुधीर पटेल, एसडीओ शुभम अग्रवाल थाने से पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बबीता, पार्वती, संजू ने बताया कि दो दिन पहले बिल जमा किया है। जिसकी नेम सिंह ने रसीद नहीं दी। शुक्रवार को विद्युत कनेक्शन काटने से मना किया तो घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। इस संबंध में एक्सईएन अविनाश गुप्ता ने बताया कि जतीपुरा में कर्मियों से अभद्रता की जानकारी मिली है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed