फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime news,konahai,konhai,konhai mathura,kounhai mathura,gun shot,307

गांव कौन्हई में बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली,

Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
crime news,konahai,konhai,konhai mathura,kounhai mathura,gun shot,307
राधाकुंड (मथुरा)। गांव कौन्हई में बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी गोवर्धन पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे मथुरा रेफर किया गया। एसपी देहात श्रीश्चंद्र, सीओ रविकांत पाराशर ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

घायल का पिता भान सिंह हत्या के आरोप में जेल में है। पुरानी रंजिश के चलते पुलिस युवक को गोली मारने की आशंका जता रही है। मंगलवार रात करीब 9 बजे विष्णु पेलखू से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। गांव कौन्हई पर रास्ते में अज्ञात बदमाशों से उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी गोवर्धन ले गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखकर उसे मथुरा रेफर कर दिया। एसपी देहात श्रीश्चंद्र, सीओ रविकांत पाराशर ने अस्पताल पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। विष्णु का पिता भान सिंह एक युवक की हत्या के आरोप में पहले से ही मथुरा जिला कारागार में बंद है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते विष्णु को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि रात को बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed