फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

हनीट्रैप में फंसाकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। पहले युवती से फोन कराकर झांसे में लेना। फिर कुछ दिन साथ रहना और घूमना और बाद मेें बलात्कार का आरोप लगाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का रिफाइनरी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसे चार युवकों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व भिक्की भाटी पुत्र सोहन लाल निवासी छांयसा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के मोबाइल नंबर पर एक लड़की का फोन आया। बातचीत ऐसी हुई कि दोनों में दोस्ती हो गई। 26 दिसंबर को फोन करके बल्लभगढ़ बुलाया और बातचीत हुई। अगले दिन 27 दिसंबर को फिर लड़की का फोन आया और भाटी को मथुरा घूमने के बहाने बुलाया। भिक्की भाटी व उसका साथी देवेन्द्र अपनी गाड़ी से आये, जहां रिया भिक्की को मिली और मथुरा में कई स्थानों पर घूमे।
विज्ञापन

उसके बाद युवती के साथी अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी व दिव्या शर्मा टाउनशिप तिराहे के आसपास आये तथा वादी भिक्की भाटी की गाड़ी रुकवाई तथा रिया को अपनी गाड़ी में बुला लिया। सभी ने मिलकर भाटी को कहा कि तुमने रिया के साथ बलात्कार किया है या तो तुम हमें 10 लाख रुपये दे दो अन्यथा तुम्हारे विरुद्ध बलात्कार का झूठा मुकदमा पंजीकृत करा देंगे। भिक्की भाटी ने कुछ रुपये तो दे दिए बाकी रुपये बाद में 30 दिसंबर को देने का वायदा किया और इसकी जानकारी रिफाइनरी पुलिस को दे दी। भिक्की भाटी ने थाना रिफाइनरी मेें मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में लिप्त अमरपाल सोरोत पुत्र मोहन राम निवासी बैडा पट्टी थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा, राजेश सिह उर्फ राजू भाटी पुत्र चरन सिह निवासी सोल्डा थाना भागपुर जनपद पलवल हरियाणा हाल निवासी हरकेश नगर थाना पल्ला जनपद फरीदाबाद हरियाणा, जतिन साहु उर्फ जीतू पुत्र अशोक साहु निवासी 4252 गली 19 सरस्वती कालोनी सेहतपुर थाना पल्ला फरीदाबाद हाल निवासी 441 द्वतीय तल गुरु अंगद नगर लक्ष्मीनगर थाना लक्ष्मीनगर दिल्ली, दिव्या शर्मा पुत्री महेशचन्द शर्मा निवासी एडवोकेट कालोनी अम्बहा थाना अम्बहा जनपद मुरैना मध्यप्रदेश हाल निवासी 441 द्वतीय तल गुरु अंगद नगर लक्ष्मीनगर थाना लक्ष्मीनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले भी दर्जनों दफा इस प्रकार से लोगों को फंसाकर धनराशि वसूली है। सभी के आपराधिक इतिहास को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed