{"_id":"5fea1a668ebc3e41a134d3bd","slug":"crime-mathura-news-agr4739559167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की गर्दन में फंसी गोली निकाली, हालत खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की गर्दन में फंसी गोली निकाली, हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सराफ की गर्दन में फंसी गोली को निकाल लिया गया, जबकि दूसरी गोली सीने को छूती हुई निकल गई थी। फिलहाल सराफ की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं, पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
जानकारी रहे कि बीती 27 दिसंबर की शाम को आनंदपुरी में दुकान बंद करके सराफ मोहन सोनी पुत्र गोपीचंद बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास ही बाइक सवार लुटेरों ने थैला लूटने की कोशिश की। नाकाम होने पर सराफ को दो गोली मारकर भाग खड़े हुए। थैले में करीब 25 हजार रुपये के जेवरात बताए जा रहे हैं। सराफ का नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि गर्दन में फंसी गोली निकल गई है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
मोबाइल की लोकेशन टटोली, स्कैच कराए हैं तैयार
पुलिस की कई टीमें खुलासे में जुटी हुई हैं। टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में कुछ खास हाथ पुलिस के नहीं लगा है। एक टीम ने मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। इसके अलावा दो टीमों ने लुटेरों के सिगरेट पीने वाले स्थान के लोगों से पहचान कराकर स्कैच तैयार कराए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने एसएसपी के साथ किया निरीक्षण
आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के साथ रात को पहुंचकर घटनास्थल से लेकर दुकान तक का निरीक्षण किया। इसके बाद आईजी नयति हॉस्पिटल भी पहुंचे। यहां पर सराफ की हालत के बारे में भी जाना। सराफ के परिवार को जल्द ही लुटेरों के पकड़ने के लिए आश्वस्त किया।
जल्द ही होगा खुलासा, गिरफ्त में होंगे लुटेरे: गौरव
जल्द ही सराफ पर जानलेवा हमला करने वाले लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी