{"_id":"5fa05dad8ebc3e9b987d7f5d","slug":"crime-mathura-news-agr4664580116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने गए व्यवसाई का सिर फोड़ा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकादा करने गए व्यवसाई का सिर फोड़ा, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। तकादा करने गए एक व्यवसाई पर दुकान स्वामी ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे व्यवसाई का सिर फट गया। इतना ही नहीं दुकान स्वामी ने खुद पर ही हमले की योजना बना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग गए। व्यवसायी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार की देर शाम सरायशाही स्थित भूपन की रेडीमेड की दुकान पर दूसरा व्यवसाई हर्षित रुहेला तकादा करने गया था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद भूपन ने अपने पुत्र मोनू, मनोज के साथ मिलकर हर्षित के ऊपर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे उसका सिर फट गया। इसी बीच आरोपियों ने उसे दुकान से धक्का दे दिया।
आरोप है कि थोडी देर बाद भूपन ने अपने पांच-छह साथी बुला लिए और अपने ऊपर हमले की योजना बना डाली। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने हर्षित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। परिजनों ने उसे नर्सिग होम में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि पीड़ित के भाई विशाल की तहरीर पर तीन नामजद एवं छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में तीन भाइयों में मारपीट
कोसीकलां। गांव बरका में जमीन के विवाद को लेकर तीन भाई आमने-सामने आ गए। सोमवार को दोपहर में गांव बरका में तीन भाइयों में जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि बीच बचाव कराने आई बडे़ भाई की पत्नी के छोटे भाइयों ने कपडे़ फाड़ दिए। जिसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर बडे़ भाई के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल 112 तीनों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।