फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime man beaten by cleark

‘मेरे इलाके में बिजली चेकिंग कराता है, अंजाम भुगतना पड़ेगा’

Thu, 13 Feb 2020 08:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
crime man beaten by cleark
वृंदावन (मथुरा)। संविदाकर्मी को विभागीय बाबू के निवास क्षेत्र में बिजली की जांच कराना भारी पड़ गया। मामले में विभागीय बाबू ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कहा कि मेरे इलाके में बिजली की चेकिंग कराता है, अंजाम भुगतना पड़ेगा। उधर, घटना के विरोध में संविदाकर्मियों ने कामकाज बंद कर पागलबाबा बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मथुरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भी उन्होंने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

संविदाकर्मी विजय सैनी ने बताया कि वह रंगजी बगीचा स्थित 33 केवी बिजलीघर पर रात की ड्यूटी के दौरान तैनात था। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता एनपी सिंह, संजय यादव के निर्देश पर क्षेत्र में बिजली चेकिंग की गई। इसी दौरान उक्त अधिकारियों के निर्देश पर मोहल्ला गोविंद घेरा, धोबी गली में विभागीय बाबू की शिकायत पर बिजली के खंभे को सही करने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

बिजली का खंभा सही करने के दौरान चेकिंग टीम के दोनों अवर अभियंताओं के नेतृत्व में गोविंद घेरा, धोबी गली में उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी का जांच की गई। आरोप है कि टीम के जाने के बाद जब वह बिजली का खंभा सही कराने के बाद जाने लगा तो विभागीय बाबू ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कहा कि मेरे क्षेत्र में चेकिंग कराता है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी विजय सैनी ने सहयोगियों को दी। विरोध स्वरूप संविदाकर्मियों ने कामकाज बंद कर बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान रविमोहन, गोपेश्वर राम, रानू ठाकुर, अनूप गौड, कृष्णा, धर्मेंद्र गोस्वामी, विष्णु सैनी, शिवकुमार शर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, अधीक्षण अभियंता शहर प्रदीप खत्री ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। पूरे प्रकरण की संबंधित एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed