फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,loot,police

एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन लुटेरे

Fri, 19 Feb 2021 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,loot,police
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वे लूट की घटना को अंजाम देने के प्रयास में घूम रहे थे। उनके कब्जे से एक घटना में लूटी रकम से 5000 रुपये की नकदी व तीन तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे बाइक पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे हैं। वे पुन: लूट की घटना को अंजाम देने के प्रयास में घूम रहे हैं। पुलिस माइल स्टोन 60 के निकट पहुंच गई। आगरा की ओर से एक बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश फायर कर भागने लगे। एक गोली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के दाहिने घुटने के नीचे रगड़ते हुए निकल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक बाइक, तीन तमंचा मय कारतूस व एक घटना में लूटी रकम के 5 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े बदमाशों ने अपने नाम फिरंगी उर्फ जितेंद्र एवं रामजीत निवासीगण संग्रामपुर थाना खैर जनपद अलीगढ़, अमित जाट निवासी गढ़ी सामंता थाना नौहझील बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed