फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,loot,police,businessman

थोक व्यापारी से लूट में पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
crime,loot,police,businessman
मथुरा। शेरगढ़ बाजार में परचून के थोक व्यापारी से हुई 1.30 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। दोनों लुटेरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। लुटेरे शेरगढ़ के आसपास के ही बताए जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस लूट का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देरशाम परचून के थोक व्यापारी विनोद कुमार पुत्र मिट्ठन लाल शेरगढ़ के बाजार में पैदल दुकानदारों से उधार के पैसे लेने गए थे। इसी वक्त बाजार में नकाबपोश दो लुटेरों ने उनका थैला छीन लिया। इसके चलते व्यापारी जमीन पर गिरने से घायल हो गया। लुटेरे थैले को लेकर भाग खड़े हुए। माथे और नाक पर चोट लगने से व्यापारी को दुकानदार हॉस्पिटल ले गए। शेरगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कराई जा रही है। लुटेरे शेरगढ़ या फिर बाजना के प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन

घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
व्यापारी के साथ हुई लूट से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर शाम को भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की वारदातें होंगी तो लोग किस तरह व्यापार कर पाएंगे। बाजार में अगर पुलिस गश्त कर रही होती तो ऐसी घटना नहीं होती। उन्होंने शीघ्र ही वारदात का खुलासा करने की मांग की है। अगर बदमाश न पकड़े गए तो व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से भी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा। उन्होंने न सुनी तो व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed