{"_id":"69f797dd20da309979084a54","slug":"cricketers-trained-in-braj-are-making-waves-in-the-ipl-mathura-news-r-29-1-agr1004-551128-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज से सीखे क्रिकेटर आईपीएल में मचा रहे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज से सीखे क्रिकेटर आईपीएल में मचा रहे धमाल
विज्ञापन
आगरा-मथुरा। चेन्नई में शनिवार रात खेले गए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत दिखी। मैच में आगरा से क्रिकेट सीखे कार्तिक शर्मा की नाबाद पारी और गोवर्धन से सीखे रघु शर्मा की फिरकी ने सभी का ध्यान खींचा।
सीएसके की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह अंत तक क्रीज पर टिके रहे। मूलरूप से भरतपुर निवासी कार्तिक ने आगरा में ही लोकेंद्र चाहर से क्रिकेट की बारीकियां सीखी।
वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे रघु शर्मा ने अपने पहले ही मैच में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर बल्लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा। रघु शर्मा पंजाब की ओर से रणजी खेलते हैं और 10 सालों से गोवर्धन में रहकर क्रिकेट का अभ्यास करते हैं।